Delhi Election 2020: खाने के शौकीन योगेंद्र चंदोलिया फिटनेस का भी रखते हैं खास ध्यान

नई दिल्ली, प्रियंका दुबे मेहता। Delhi Election 2020: दिल्ली में मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रत्याशियों ने भी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। ऐसे में भागदौड़ के बीच खान-पान के साथ ही व्यायाम का रूटीन बिगड़ा हुआ है। करोल बाग से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया का कहना है कि वह फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके लिए वह हेल्दी भोजन करने के साथ ही नियमित व्यायाम भी करते हैं। लेकिन फिलहाल चुनावी भागदौड़ में सिर्फ एक बात का ध्यान है और वह है कि कैसे यह सियासी जंग फतह की जाए। मैदान में किस तरह से बाजी मारनी है। बस इस बात को केंद्र में रखकर सभी गतिविधियां हो रही हैं।


योगेंद्र के मुताबिक उनकी सक्रियता और लोगों से मिलने-जुलने की गतिविधियां उन्हें अब तक फिट रखे हुए थीं, लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें शुगर की समस्या है, इसलिए फिटनेस का एक रूटीन बनाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें। ऐसे में वह योजना बना रहे हैं कि चुनावी भागदौड़ के बाद अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। फिलहाल व्यायाम की कमी वह पदयात्राओं से पूरी कर रहे हैं।


गोलगप्पे और चाउमीन है कमजोरी : योगेंद्र का कहना है कि उन्हें खाने का शौक है। वह इंडियन से लेकर चाइनीज तक बड़े चाव से खाते हैं। भारतीय स्ट्रीट फूड के शौकीन योगेंद्र के सामने चाउमीन आ जाए तो और कुछ नहीं देखते। गोलगप्पे भी उनकी कमजोरी हैं। उन्हें मीठा भोजन मना है, लेकिन वह इस समय रोजाना करीब दो किलो मिठाई खा रहे हैं।


परिवार के लिए नहीं मिल पाता समय : योगेंद्र आदत के मुताबिक सुबह जल्दी उठते हैं और निकल जाते हैं। उनका कहना है कि इस चुनावी माहौल में परिवार के सदस्यों से उनकी मुलाकात ही नहीं हो पा रही है। चुनाव के बाद वह परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।


लिनन और कॉटन पहनना है पसंद : योगेंद्र का कहना है कि हालांकि वह भौतिक आडंबर से दूर सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें कपड़ों का बहुत शौक हैं। साफ-सुथरे व ग्रेसफुल परिधान पहनते हैं। उन्हें कॉटन व लिनन के हल्के रंग के जैकेट, शर्ट और कुर्ते पहनना पसंद है। जूतों का वह विशेष ध्यान रखते हैं। फंक्शनल कपड़ों में बंद गले का कोट और स्टाइलिश शेरवानी भी पसंद है। मौका मिलने पर वह पगड़ी भी बांध लेते हैं।


यात्राओं का शौक : योगेंद्र को यात्राओं का शौक है। वैसे तो उन्हें धार्मिक यात्रा ज्यादा पसंद है, लेकिन देश-विदेश के ऐतिहासिक स्थल देखने का चाव भी रखते हैं। खासतौर पर रेल यात्रा उन्हें बेहद पसंद है। क्रिकेट देखने का शौक था लेकिन सट्टेबाजी जैसी घटनाओं ने उनका मोहभंग कर दिया है।


Popular posts
नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाएगी सेना सेना सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार के लिए भारतीय सेना नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाने जा रही है। अब यहां चार डॉक्टर और आठ नर्स अपनी सेवाएं देंगे । इससे पहले नरेला क्वारंटीन सेंटर में दो डॉक्टर और दो नर्स सेवाएं दे रहे थे।
पलवल में सामने आए 13 नए पॉजिटिव केस, सभी संक्रमित जमातिए पलवल में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव केस हरियाणा के बाहर के हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी जमात से आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने जानकारी दी कि पलवल में जमात के 88 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जिसके बाद अब पलवल में संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि 17 में से एक ठीक होकर घर जा चुका है। More to read नर्सेज को भी कर्मवीर की उपाधि मिले" राकेश बडगुजर की कलम से 1 day ago • ARIF KHAN मौलाना साद के परदादा ने कराई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, पढ़िए 1927 से अब तक का इतिहास 5 days ago • Sadik Husain Coronavirus: दिल्ली में 766 लोग अस्पताल में भर्ती, कुल संक्रमितों की संख्या 152 हुई 6 days ago • ब्यूरो रिपोर्ट Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश March 31, 2020 • ब्यूरो रिपोर्ट Share Email Facebook Whatsapp Twitter
Image
दिल्ली में हुई एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मरीज ने आखिरी सांस ली।
Coronavirus: दिल्ली में 766 लोग अस्पताल में भर्ती, कुल संक्रमितों की संख्या 152 हुई
गंगाराम अस्पताल में 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया क्वारंटीन गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 85 अपने घरों में क्वारंटीन हैं। इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया है। अब दोनों मरीजों को आरएमल अस्पताल भेज दिया गया है।