Bigg Boss 13: बिग बॉस से बाहर होने पर फूट-फूटकर रोईं शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला परेशान

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस के आज के एपिसोड का टीजर चौकानें वाला है। इसमें दिख रहा है कि सलमान खान ने शहनाज गिल के एविक्शन का ऐलान किया है। सलमान खान ने शहनाज गिल को बिग बॉस के घर से बाहर करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एविक्शन की घोषणा होते ही शहनाज गिल खूब रो रही हैं। वह रश्मि देसाई और घर के दूसरे सद के गले लगकर आंसू बहा रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज गिल के एविक्शन की बात सुनते ही शॉक्ड हो गए। वह गुमसुम और परेशान होकर अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। शहनाज के बाहर निकलने की खबर सुनकर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला है।


शहनाज का एविक्शन कितना सच्चा


पंजाबी की कैटरीना कैफ शहनाज गिल के फैंस को इस एविक्शन पर यकीन नहीं है। उनका मानना है कि सलमान खान ने शो में तड़का डालने के लिए शहनाज के एविक्शन का ऐलान किया है। शहनाज गिल अभी घर से बाहर नहीं जाने वाली हैं। इस एविक्शन पर काफी सस्पेंस बना हुआ है। 


असल में विशाल पर एविक्शन की लटक रही तलवार


मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल नहीं विशाल आदित्य सिंह एविक्ट हुए हैं। शहनाज का एविक्शन फेक है। बिग बॉस का दरवाजा खुलने के बाद सलमान खान शहनाज गिल को सुरक्षित करेंगे और विशाल के बेघर होने की न्यूज देंगे। आज के एपिसोड में खुलासा होगा कि शहनाज गिल बेघर होती हैं या विशाल आदित्य सिंह। दरअसल, इस हफ्ते शहनाज गिल, विशाल आदित्य सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे। 


Popular posts
नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाएगी सेना सेना सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार के लिए भारतीय सेना नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाने जा रही है। अब यहां चार डॉक्टर और आठ नर्स अपनी सेवाएं देंगे । इससे पहले नरेला क्वारंटीन सेंटर में दो डॉक्टर और दो नर्स सेवाएं दे रहे थे।
पलवल में सामने आए 13 नए पॉजिटिव केस, सभी संक्रमित जमातिए पलवल में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव केस हरियाणा के बाहर के हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी जमात से आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने जानकारी दी कि पलवल में जमात के 88 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जिसके बाद अब पलवल में संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि 17 में से एक ठीक होकर घर जा चुका है। More to read नर्सेज को भी कर्मवीर की उपाधि मिले" राकेश बडगुजर की कलम से 1 day ago • ARIF KHAN मौलाना साद के परदादा ने कराई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, पढ़िए 1927 से अब तक का इतिहास 5 days ago • Sadik Husain Coronavirus: दिल्ली में 766 लोग अस्पताल में भर्ती, कुल संक्रमितों की संख्या 152 हुई 6 days ago • ब्यूरो रिपोर्ट Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश March 31, 2020 • ब्यूरो रिपोर्ट Share Email Facebook Whatsapp Twitter
Image
दिल्ली में हुई एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मरीज ने आखिरी सांस ली।
Coronavirus: दिल्ली में 766 लोग अस्पताल में भर्ती, कुल संक्रमितों की संख्या 152 हुई
गंगाराम अस्पताल में 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया क्वारंटीन गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 85 अपने घरों में क्वारंटीन हैं। इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया है। अब दोनों मरीजों को आरएमल अस्पताल भेज दिया गया है।