अपनी मांगों को लेकर किसानों ने रईया में अमृतसर-दिल्ली मेन रेल ट्रैक जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने रईया में अमृतसर-दिल्ली मेन रेल ट्रैक जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज भी किया। आज किसानों का गन्ना मिल पर लगाया मोर्चा तीसरे दिन में दाखिल हो गया। किसान नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।


वहीं रईया में रेलवे ट्रैक जाम कर रहे किसानों से पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक खाली करवाने की कोशिश की पर किसानों की संख्या 'यादा होने से उनका बस नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज किया, जिससे कुछ किसान मामूली रूप से घायल हुए।


बाद में सुरिन्दरपाल सिंह परमार आईजी., विक्रमजीत दुग्गल एसएसपी देहाती, एडीसी अमृतसर जनरल, एसडीएम. बाबा बकाला साहिब सुमुध, हरकृष्ण सिंह डी.एस.पी. बाबा बकाला, सोहण सिंह भट्टी डीएसपी अजनाला, डीएसपी पठानकोट अश्वनी अत्तरी, मनजीत सिंह तहसीलदार बाबा बकाला, सरवणपाल सिंह एसएचओ ब्यास, परमजीत सिंह विर्दी एसएचओ खिलचियां ने बातचीत का रास्ता अपनाया।


इस दौरान राज्य महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर, प्रांतीय सीनियर उप प्रधान सविन्दर सिंह, सुखविन्दर सिंह सभरा, जसबीर सिंह, गुरलाल सिंह पंडोरी, हरप्रीत सिंह सिद्धवा, गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि मोदी और कैप्टन सरकार विश्व व्यापार संस्था, वल्र्ड बैंक के अनुसार कॉर्पोरेट समर्थक नीतियां लागू कर रही हैं जबकि कृषि विरोधी नीतियों के कारण हर रोज भारत में 45 और पंजाब में 5 किसान खुदकुशी कर रहे हैं।


वहीं नेता वोटों के लिए कर्ज माफी का वायदा करते हैं जो कभी पूरा नहीं होता। फसलों के भाव 1970 के बाद 2017 तक 19 गुना बढ़े, जबकि खेती खर्च 130 गुना बढ़ चुका है और कैप्टन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 


" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाएगी सेना सेना सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार के लिए भारतीय सेना नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाने जा रही है। अब यहां चार डॉक्टर और आठ नर्स अपनी सेवाएं देंगे । इससे पहले नरेला क्वारंटीन सेंटर में दो डॉक्टर और दो नर्स सेवाएं दे रहे थे।
पलवल में सामने आए 13 नए पॉजिटिव केस, सभी संक्रमित जमातिए पलवल में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव केस हरियाणा के बाहर के हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी जमात से आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने जानकारी दी कि पलवल में जमात के 88 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जिसके बाद अब पलवल में संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि 17 में से एक ठीक होकर घर जा चुका है। More to read नर्सेज को भी कर्मवीर की उपाधि मिले" राकेश बडगुजर की कलम से 1 day ago • ARIF KHAN मौलाना साद के परदादा ने कराई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, पढ़िए 1927 से अब तक का इतिहास 5 days ago • Sadik Husain Coronavirus: दिल्ली में 766 लोग अस्पताल में भर्ती, कुल संक्रमितों की संख्या 152 हुई 6 days ago • ब्यूरो रिपोर्ट Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश March 31, 2020 • ब्यूरो रिपोर्ट Share Email Facebook Whatsapp Twitter
Image
दिल्ली में हुई एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मरीज ने आखिरी सांस ली।
Coronavirus: दिल्ली में 766 लोग अस्पताल में भर्ती, कुल संक्रमितों की संख्या 152 हुई
गंगाराम अस्पताल में 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया क्वारंटीन गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 85 अपने घरों में क्वारंटीन हैं। इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया है। अब दोनों मरीजों को आरएमल अस्पताल भेज दिया गया है।